राजस्थान निकाय चुनाव की वोटिंग के बाद अब 14 सितंबर को नतीजों का इंतजार है। इससे पहले बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जयपुर में सभी प्रत्याशियों को प्रदेश कार्यालय बुलाकर प्रशिक्षण देने और साथ ठहराने की तैयारी है। वहीं उदयपुर में बीजेपी के 80 प्रत्याशियों को होटल में बुलाया गया है। पार्टी इसे प्रशिक्षण और संगठनात्मक प्रक्रिया बता रही है, जबकि चुनावी नतीजों से पहले बाड़ेबंदी की चर्चा भी तेज है।