बाड़मेर नगर निकाय चुनाव में इस बार चुनाव चिन्हों के आवंटन के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच 'सेब' (Apple) चुनाव चिन्ह हासिल करने की जबरदस्त होड़ मच गई। स्थिति यह रही कि कई वार्डों में एक से ज्यादा दावेदार होने के कारण प्रशासन को लॉटरी निकालकर फैसला करना पड़ा।