जोधपुर नगर निगम चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 11 सितंबर को जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में मतदान होगा। प्रशासन ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया है।