राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दोनों चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। मतदान के बाद सभी EVM को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सील कर कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। अब प्रत्याशियों और समर्थकों को 14 सितंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार है।