जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में आयोजित 'नारी शक्ति संवाद' में CM भजनलाल शर्मा ने महिला लाभार्थियों को 108 एंबुलेंस और स्कूटी की सौगात देकर सीधा संवाद किया.. मुख्यमंत्री ने 'One State, One Election' लागू करने की बात दोहराते हुए सहकारिता सुधार और किसानों को ₹9,000 की वित्तीय सहायता देने के फैसलों का उल्लेख किया.विधानसभा में 2 साल बनाम 5 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए CM भजनलाल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आर्थिक बोझ डालने और विकास रोकने का तीखा आरोप लगाया.