राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा और झालावाड़ के बाद किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. किशनगढ़ के मार्बल एसोसिएशन ऑडिटोरियम में सीएम भजनलाल कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और आगामी निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर जीत का मंत्र देंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने संकल्प पत्र के 78% काम पूरे कर लिए हैं और निकाय चुनाव की तरह अब पंचायत चुनाव में भी तीसरा इंजन जोड़ने का आह्वान किया.
#rajasthanpolitics