CM भजनलाल ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई | Jaipur News | Breaking News

  • 2:11
  • प्रकाशित: सितम्बर 16, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर राजस्थान की 8 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. सीएम ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन पिछले 25 वर्षों से लगातार राष्ट्र सेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनकल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित रहा है. वे अपने जन्मदिन को भी हमेशा सेवा कार्य के रूप में ही मनाते हैं. मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री का एकमात्र विजन देश को आगे बढ़ाना और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. उनके नेतृत्व में राजस्थान में विकास की गति तेज हुई है. सीएम भजनलाल ने यह भी साझा किया कि जब भी वे प्रधानमंत्री मोदी से मिलते हैं, उन्हें हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है. 

संबंधित वीडियो