निकाय चुनावों में मिली बड़ी सफलता के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब पंचायत राज चुनावों के लिए अपनी चुनावी मशीनरी को सक्रिय करते हुए जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर की उपस्थिति में फुल टाइम विस्तारकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की.इस बैठक में आगामी पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी से पहले जमीनी फीडबैक, बूथ मैनेजमेंट, और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि हर पंचायत समिति और जिला परिषद में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके.