अजमेर के बोराडा में हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। जिसे शुरुआत में एक कार हादसा माना जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी खूनी साजिश निकली।पुलिस जांच में सामने आया है कि पूर्व सरपंच राम सिंह, उनकी मां, दूसरी पत्नी और भांजी की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी पहली पत्नी सुनीता ने अपनी बेटी सरिता और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर की।