भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में 17 वार्डों के प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल न मिलने और महापौर-उपमहापौर प्रत्याशी न उतारने को लेकर राजस्थान कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है. विवाद और संगठन की किरकिरी को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी के नेतृत्व में 9 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, जो 7 दिन में रिपोर्ट देगी. वहीं PCC सदस्य मनोज पालीवाल ने डोटासरा पर समझौतावादी होने का आरोप लगाते हुए 'सिंबल चोर गद्दी छोड़' के नारों के साथ उनके इस्तीफे की मांग की है.
#bhilwara #congress