डिजिटल दुनिया के बढ़ते खतरों के बीच राजस्थान न्यायपालिका ने एक ऐतिहासिक पहल की है। 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे' (Transformative Tuesday) अभियान के तहत प्रदेश के 1400 स्कूलों में न्यायिक अधिकारियों (Judges) ने एक साथ क्लास लेकर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।