जयपुर के चांदपोल इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक दरगाह की छत के निर्माण को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य और कांग्रेस विधायक अमीन कागजी आमने-सामने आ गए हैं। बालमुकुंद आचार्य ने इसे अवैध निर्माण और 'लैंड जिहाद' का मामला बताया है, वहीं अमीन कागजी ने अपने विधायक कोटे से जारी वर्क ऑर्डर और सरकारी दस्तावेजों को दिखाते हुए इसे पूरी तरह कानूनी बताया है। मौके पर बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल और आला अधिकारी तैनात हैं। प्रशासन निर्माण कार्यों के दस्तावेजों की जांच कर रहा है।