डेटिंग ऐप और मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म पर दोस्ती के बाद ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को भरोसे में लिया जाता है, फिर पसंद के नाम पर किसी खास कैफे या रेस्टोरेंट में बुलाकर हजारों से लाखों रुपए का भारी-भरकम बिल थमा दिया जाता है। कई मामलों में कैफे कर्मचारियों की मिलीभगत, दबाव और जबरन भुगतान कराने के आरोप भी सामने आए हैं।