दौसा में नाबालिग के साथ हुए कथित गैंगरेप के मामले में NDTV की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है, जिसका राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वतः संज्ञान लिया है. NCW अध्यक्ष विजया राहटकर ने DGP को पत्र लिखकर सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, पीड़िता को इलाज व सुरक्षा और 7 दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। पॉक्सो (POCSO) और BNS के तहत सख्त कार्रवाई की मांग के बाद इस मामले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है.