राजस्थान के दौसा से कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा का सिकराय में एक चुनावी सभा के दौरान परिवारवाद पर दिया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने किसान और आईएएस का उदाहरण देते हुए कहा कि "अगर किसान का बेटा खेती और आईएएस का बेटा आईएएस बन सकता है, तो नेता का बेटा नेतागिरी क्यों नहीं करेगा?" पंचायती राज चुनाव से ठीक पहले आए इस बयान के बाद राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में परिवारवाद को लेकर नई बहस और सियासत तेज हो गई है.