दौसा नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर चल रही सियासी उठापटक के बीच शुक्रवार को एक नया मोड़ सामने आया है। निर्दलीय उम्मीदवार राधा जायसवाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, जिससे अब चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी कविता गुर्जर और कांग्रेस उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला रह गया है।