दौसा एसपी कुंदन कवरिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला स्पेशल टीम (DST) को भंग कर दिया है और टीम के सभी 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. टीम की कार्यप्रणाली और सक्रियता पर सवाल उठने के बाद यह एक्शन लिया गया है, जिसकी जांच डीएसपी कपिल गुप्ता को सौंपी गई है. पंचायती राज चुनाव से ठीक पहले हुई इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.