देवनगर थाना क्षेत्र में मटन की कीमत कम न करने की मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हिंसक संघर्ष में बदल गई. देखते ही देखते दोनों ओर से भारी पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हंगामा करने वाले कई लोगों को हिरासत में ले लिया है.