तीसरे चरण के मतदान के दिन धनतेरस होने के कारण आम जनता और मतदाताओं में नाराजगी और प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने जनता की धार्मिक भावनाओं और आस्था का सम्मान करते हुए मतदान की तारीख में आंशिक संशोधन पर विचार करने के संकेत दिए हैं.आयोग जल्द ही इस पर विचार कर सकता है ताकि पर्व और मतदान दोनों को लेकर लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
#panchayatelection #dhanteras