धौलपुर के सरमथुरा में करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। करीब 32 दिनों से चल रहे धरने के बाद प्रदर्शनकारियों की बड़ी भीड़ जुटी। हाईवे पर जाम के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबर सामने आई।