Didwana Road Accident Breaking News: अचानक पलटा टमाटरों से भरा ट्रक, 2 लोगों की मौके पर मौत

  • 6:00
  • प्रकाशित: अक्टूबर 12, 2026
Didwana Road Accident Breaking News: अचानक पलटा टमाटरों से भरा ट्रक, 2 लोगों की मौके पर मौत राजस्थान के डीडवाना जिले के दौलतपुरा गांव के पास मेगा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टमाटरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक के आगे चल रहे डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा ट्रक संतुलन खो बैठा और पलट गया। ट्रक में सवार तीन लोगों में से दो ने कूदकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन एक व्यक्ति की सड़क पर गिरने से मौत हो गई जबकि दूसरा ट्रक के नीचे दब गया। पुलिस और राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पूरे हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। #didwananews #roadaccident #truckaccident #megahighway #rajasthannews #breakingnews #highwayaccident #tomatotruck #accidentnews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो