राजस्थान (Rajasthan) में भजनलाल (Bhajanlal) सरकार अपना पहला बजट (Budget) आज पेश कर रहीं हैं. वित्त विभाग संभालने वाली डिप्टी सीएम दीया कुमारी (Deputy CM Diya Kumari) बजट पेश कर रही हैं. भजनलाल सरकार बजट (Budget) में कई अहम ऐलान कर सकती है. 22 साल बाद राजस्थान में किसी वित्त मंत्री को बजट (Budget) पेश करने का मौका मिला है. भजनलाल (Bhajanlal) सरकार अपने पहले बजट में किसानों, महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रखकर कुछ अहम ऐलान किया. बजट (Budget) पेश करते हुए दीया कुमारी ने कहा- पिछली सरकार की वजह से राजस्थान पर भारी कर्ज हो गया है. हमें विरासत में भारी कर्ज मिला है.