उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर के लोहागल स्थित राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बालिकाओं से सीधे बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए, जबकि सरकार बालिकाओं की शिक्षा और बेहतर सुविधाओं को लेकर गंभीर बताई गई. इसके बाद वे चंद्रबरदाई स्टेडियम में 37वीं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में शामिल हुईं और नागौर में भेरु व थावला की चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी.