विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। अजमेर दरगाह के गेट नंबर 10 पर एक नशेड़ी युवक ने जमकर हंगामा किया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट की।