राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गलियाकोट ब्रिज के पास गुजरात से बांसवाड़ा जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का केबिन पूरी तरह पिचक गया और चालक कमलेश उसके अंदर बुरी तरह फँस गया।