राजस्थान के डूंगरपुर जिले के रघुनाथपुरा गांव से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी दामाद ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही ससुर और उनके भतीजे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।