अनूपगढ़ के 12 MD के पास सिंचाई के मुद्दे पर किसानों ने NH-911 को पूरी तरह से जाम कर दिया है और टोल नाका बंद कर दिया है. बीती रात प्रशासन के साथ हुई बातचीत विफल होने के बाद अनूपगढ़-बीकानेर का संपर्क कट गया है और बसों के फेरे रोक दिए गए हैं. हनुमान बेनीवाल के समर्थकों और किसानों की हाईवे पर सभा जारी है और चेतावनी दी गई है कि हल न निकलने पर पूरा राज्य जाम किया जाएगा.