Farmer Suicide: Soyabean की फसल बर्बाद, आत्महत्या, क्या बोले किसान?| Crop Damage | Rain | Flood News

  • 7:45
  • प्रकाशित: अक्टूबर 11, 2025

 

राजस्थान के कोटा में फसल खराब होने से एक किसान ने आत्महत्या कर ली। लगातार बारिश से सोयाबीन और सरसों की फसलें बर्बाद हो गई थीं, जिससे किसान जगदीश प्रजापत कर्ज के बोझ तले दब गए थे। ढाई से तीन लाख का कर्ज और कहीं से मदद न मिलने पर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिवार ने प्रशासन से मुआवजे और मदद की मांग की है। इस घटना से हाड़ौती संभाग में किसानों के बीच गहरा शोक और मायूसी है।

संबंधित वीडियो