श्रीगंगानगर में सिंचाई के पानी को लेकर किसानों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। घड़साना और श्री विजयनगर में हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। रावला, खाजूवाला और आसपास के इलाकों से भी किसान बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं। घड़साना में किसानों की सभा के बाद एसडीएम कार्यालय की ओर कूच और पड़ाव की तैयारी है, जबकि श्री विजयनगर में सिंचाई विभाग के कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठे हैं।