Farmers Protest Rajasthan: सिंचाई पानी के लिए किसान सड़कों पर, प्रशासन से टकराव के आसार! Hindi News
अनूपगढ़ जिले में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। आंदोलन के
39वें दिन बड़ी संख्या में किसान बिरधवाल हेड की ओर कूच कर रहे हैं। 330 आरडी के पास भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है और किसानों के वाहनों को रोकने की कोशिश की जा रही है।
किसानों का आरोप है कि उन्हें फसल बचाने के लिए पर्याप्त सिंचाई पानी नहीं मिल रहा। किसान 8 पानी की बारी की मांग कर रहे हैं, जबकि प्रशासन की ओर से 5 बारी पानी देने की बात कही जा रही है।
पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने के बाद किसानों ने वैकल्पिक कच्चे रास्तों से आगे बढ़ना शुरू कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात हैं।
किसानों का कहना है कि यदि समय पर पानी नहीं मिला तो सरसों सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान होगा और क्षेत्र में किसानों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा। अब सभी की नजर बिरधवाल हेड पर बनने वाले हालात पर है।
#anupgarh #gharsana #kisanandolan #farmersprotest #irrigationwater #rajasthanfarmers #rajasthannews #anupgarhnews #biradhwalhead #breakingnews #rajasthanbreaking #ndtvrajasthan
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan