Jaipur की सड़कों पर 'Black Thar' का खौफ! 4 दिन में 3 वारदातें! आरोपी अब भी फरार! |Crime News

  • 8:48
  • प्रकाशित: सितम्बर 23, 2026
जयपुर में पिछले 4 दिनों में 'ब्लैक थार' से जुड़ी तीन बड़ी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें हिट एंड रन में एक की मौत, एक गंभीर घायल और रोड रेज में पिस्टल दिखाकर तोड़फोड़ का मामला शामिल है. तीनों ही मामलों में आरोपी चालक थार समेत मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर यह पता लगा रही है कि क्या इन सभी वारदातों के पीछे एक ही थार है. इसके अलावा हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी टोल प्लाजा पर गलत साइड से निकलने से रोकने पर तीन बाइक सवार युवकों ने चाकू से हमला कर टोलकर्मी की हत्या कर दी, जिसकी पुलिस जांच जारी है. #thar #theft

संबंधित वीडियो