पाली में एक निजी कार्यक्रम के दौरान मिठाई खाने से 300 से ज्यादा लोग फूड पॉइज़निंग का शिकार हो गए, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं. 50 से अधिक बच्चों को बांगड़ अस्पताल के शिशु वार्ड और करीब 250 लोगों को अलग-अलग वार्डों में भर्ती किया गया, जहां एक बेड पर तीन-तीन बच्चों का इलाज करना पड़ा. एक साथ सैकड़ों मरीज पहुंचने से अस्पताल में हड़कंप मच गया, हालांकि ज्यादातर को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.
#pali #foodpoisoning