प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे से ठीक पहले पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक रामलाल मीणा और ज़िला अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं सहित हिरासत में ले लिया. ये नेता 'विद्या संबल भर्ती योजना' में स्थानीय टीएसपी युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर सीएम के हेलीपैड का घेराव करने जा रहे थे. हिरासत के दौरान छोटी सादड़ी थाने में रामलाल मीणा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
#cmbhajanlalsharma #rajasthanpolice