राजस्थान के चूरू और टोंक जिले में लोक पर्व गणगौर की अनूठी छटा देखने को मिली। 16 दिनों तक चलने वाले इस आस्था के महापर्व का आज समापन हो गया। नवविवाहिताओं और कन्याओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर ईसर-गणगौर की पूजा की और अपने सुहाग की लंबी उम्र व खुशहाली की कामना की.