भरतपुर जिले के घसौला गांव के ग्रामीणों ने आगामी पंचायत चुनाव और सभी चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करने का बड़ा ऐलान किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सभी मापदंड पूरे होने के बावजूद उनके गांव को पंचायत मुख्यालय नहीं बनाकर नगला बरताई को बनाया गया है. जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई सुनवाई न होने के कारण ग्रामीणों में भारी रोष है.
#panchayatelection #rajasthan