पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया किशनगढ़ के आर के हाउस पहुंचे और प्रमुख भामाशाह व आर के मार्बल ग्रुप से जुड़े स्वर्गीय कंवरलाल पाटनी के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने शोक संतप्त पाटनी परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं, उन्हें सांत्वना दी और कहा कि पाटनी जी ने पिता की विरासत में मिले पुण्य को आगे बढ़ाया और इतने बड़े व्यवसायी होकर भी जमीन से जुड़े रहे.राज्यपाल के दौरे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा, और कुछ देर रुकने के बाद कटारिया अजमेर के लिए रवाना हो गए.