174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारत के वीर पायलट कैप्टन स्मिथ माछर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना के लिए कोटा में विशेष पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया. राजस्थान राज्य पुष्टि संघ के अध्यक्ष राजीव दत्त के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा, महापौर अनुसूया गोस्वामी और जिला अध्यक्ष राकेश जैन समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए. उपस्थित जनों ने कैप्टन माछर के अदम्य साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने और सनातन धर्म का मान बढ़ाने की प्रार्थना की.