हरियाणा और राजस्थान के बीच पिछले 3 दशकों से चला आ रहा जल विवाद अब पूरी तरह सुलझ गया है। सोमवार सुबह 11:00 बजे गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी मौजूदगी में दोनों राज्यों के बीच ऐतिहासिक एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी मौजूद रहेंगे।