उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का सितम जारी है। राजस्थान इस समय आग की भट्टी की तरह तप रहा है, जहाँ बाड़मेर और फलौदी जैसे जिलों में पारा 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश में भी सूरज के तीखे तेवर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।