राजस्थान के अलवर में मौसम ने अचानक करवट ली है। भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कहर के बीच अलवर शहर और आसपास के इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई है। इस अचानक हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पिछले कई दिनों से लू और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है