Panchayat Chunav से पहले कार सीज, 5 लाख की अवैध शराब बरामद!

  • 1:53
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2026
डूंगरपुर जिले में पंचायत चुनाव को देखते हुए चल रहे अवैध शराब तस्करी विरोधी अभियान के तहत रामसागड़ा थाना पुलिस ने जूड़ा गांव के पास चेकिंग में एक कार रोकी, जिसमें शराब के कार्टून भरे थे. वाहन चालक शराब के भंडारण और परिवहन के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिस पर पुलिस ने आबकारी एक्ट में कार जब्त कर कार सवार सलूंबर निवासी ईश्वर सिंह और बाड़मेर निवासी शमन कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक कार से अलग-अलग ब्रांड के 76 कार्टून बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है. #dungarpur

संबंधित वीडियो