सीकर के नीमकाथाना में आगामी पंचायत चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को बड़ा झटका लगा है, जहां ओम प्रकाश नेहरा के नेतृत्व में 25 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों के मनमाने रवैये से आहत होकर उन्होंने यह फैसला लिया है.जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण गरासिया ने इन सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया, जिससे स्थानीय स्तर पर आरएलपी को बड़ा नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है.