सवाई माधोपुर के धनोली गांव में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहाँ लोकेश मीणा नाम के युवक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे लोकेश की जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, लेकिन दम तोड़ने से पहले उसने पुलिस को दिए अपने बयान में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।