दिल्ली में इंडिया गठबंधन के विरोध मार्च में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाना जरूरी है, देश में विस्फोटक स्थिति बन गई है और युवाओं में जबरदस्त आक्रोश है, साथ ही पत्रकारों और युवाओं के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार का आरोप लगाया. गहलोत ने कहा कि डेमोक्रेसी में बातचीत से सुलह होती है, इसलिए सरकार को विपक्ष के नेता को बुलाकर बात करनी चाहिए.