पश्चिमी एशिया में जारी ईरान-इजरायल युद्ध की गूँज अब राजस्थान के जालोर जिले में भी साफ सुनाई दे रही है। देश भर में 'ग्रेनाइट सिटी' के नाम से मशहूर जालोर का उद्योग आज अपने सबसे गहरे संकट से गुजर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय तनाव के कारण जालोर की पहचान बना यह उद्योग अब दम तोड़ता नजर आ रहा है।