राजस्थान के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के जमवारामगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रायसर के पास मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर अनियंत्रित होकर एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान मनोहरपुर से दौसा की ओर जाते समय यह हादसा हुआ। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#JaipurRoadAccident #RajasthanNews #Jamwaramgarh #RoadAccident #KhatuShyamJi #NDTVRajasthan
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan