जयपुर के शिप्रा पथ मैदान में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। रोजाना 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को सुरक्षित रखने के लिए जयपुर पुलिस ने पहली बार एआई (AI) कैमरों का हाईटेक सुरक्षा कवच तैयार किया है।