राजस्थान पुलिस महकमे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जयपुर के मालवीय नगर थाने में तैनात आईजी (मानव अधिकार) किशन सहाय मीणा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। 53 वर्षीय पीड़िता ने डाक के जरिए शिकायत भेजी थी, जिसके बाद अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि आईजी किशन सहाय ने शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, इस पूरे मामले पर आईजी किशन सहाय का कहना है कि वे पिछले 10 सालों से विज्ञानवाद और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रचार कर रहे हैं