जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में पैसों के लेनदेन का विवाद खूनी वारदात में बदल गया। राजीनामे के लिए बुलाए गए युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी हो गई। हमले में गंभीर रूप से घायल शाकिर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।