Jaipur Death Case: जयपुर के प्रतापनगर में 16 साल की नाबालिग की मौत अभी रहस्य बनी हुई है. परिजन सोमवार (8 जून) को भी तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर आरयूएचएस अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हैं. परिजनों की मांग है कि युवती का पोस्टमार्टम स्पेशल मेडिकल बोर्ड की निगरानी में दोबारा करवाया जाए. नामजद आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और मामले की न्यायिक जांच हो. सभी सबूतों की साइंटिफिक जांच करवाई जाए.